फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौपाल में ग्रामीणों ने की डीएपी न मिलने की शिकायत

Sun, 02 Nov 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्राम पंचायत नंदपुर और मंझरिया में आयुक्त अखिलेश सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को दो गांवों में चौपाल का लगाई जाती है। ग्रामीणों ने सहकारी समितियों पर इफको की डीएपी नहीं मिलने की शिकायत की। एआर कोआपरेटिव अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 1500 बोरी डीएपी का आवंटन हो गया है। केंद्रों पर खाद उपलब्ध है। आयुक्त के पूछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि निजी क्षेत्र की दुकानों से भी खाद ली जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया गया कि ग्राम पंचायत में 4 की जगह 3 सहायिकाएं तैनात हैं। उन्होंने रजिस्टर मांगा लेकिन, यह उपलब्ध नहीं हो सका। बताया गया कि केंद्र पर बीपी मापने की मशीन, वजन व लंबाई मापने के यंत्र 60 से 70 प्रतिशत खराब है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें