बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में एक ही रात तीन घरों में चोरी हो गई। चोरी करके भागते समय दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव में सोमवार/ मंगलवार की रात मकसूद अहमद के बरामदे में रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया। उसी रात मुबारक शेख के घर में घुसकर पैंट में रखे एक हजार रुपये, चांदी की पायल चोरी हो गई। उसके बाद महेश्वरी का दरवाजा तोड़ते समय लोग जाग गए तो चोर भाग गए। कृष्ण शुक्ला के घर में चोरी का प्रयास करते समय ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ना चाहा तो आरोपी गांव के निकट कुआनो नदी पर पहुंचे और नाव में बैठ कर भागने का प्रयास करने लगे। पीछा करते पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी पहचान बानपुर गांव के ही विजय व राम मंतोष के रूप में हुई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।