फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात में धमकी देने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Fri, 22 Aug 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव में धमकाने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। गांव निवासी विनोद सिंह ने बृहस्पतिवार को छावनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के दो लोगों में रूपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें एक पक्ष के मदद का आरोप लगाते हुए बुधवार की रात 9 बजे घर पर पहुंचे दो युवकों ने विनोद व उनके परिजनों को गाली गुप्ता देकर धमकाना शुरू कर दिया। इस पर पास पड़ोस वाले भी जुट गये। नशे की हालत में हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशिशेखर सिंह ने बताया कि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। हिरासत में आये संदिग्ध के आपराधिक इतिहास देखते हुए कार्रवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें