कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी गांव के निकट बाइक सवार प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले के छानबीन कर रही है। शनिवार को सुबह नौ बजे बाइक सवार प्रेमी युगल फोरलेन के किनारे झाड़ियों के निकट गए। बाइक खड़ी करके झाड़ियों के बीच बने शौचालय में घुस गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर भीड़ को किनारे करते हुए दोनों को अलग ले जाकर पूछताछ की। कप्तानगंज के एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस गई थी। छानबीन की जा रही है। संवाद