फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार बोरा संदिग्ध मांस के साथ छह लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 19 Jun 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के पकरी जई गांव के पास एक ऑटो से चार बोर संदिग्ध मांस ले जा रहे छह लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान गतिविधि संदिग्ध मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना रुधौली पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक ऑटो से छह लोग चार बोरा मांस लेकर पकरी जई गांव से होकर संतकबीर नगर की तरफ जा रहे थे। इसकी भनक ग्रामीणों की लग गई तो ऑटो को रोककर बोरे के बारे में पूछताछ करने लगे। ऑटो सवार उचित जवाब नहीं दे सके। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए मांस को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें