विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत चौकी के भदोई गांव में रविवार रात एक युवक आशीष सिंह आशू के घर के पिछवाड़े घूमता दिखा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पूछताछ शुरू की। आनाकानी करने पर जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर सीएचसी पहुंची। पुलिस की अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि संदिग्ध मानसिक रूप से कमजोर लगता है। हाईवे पर घूमता रहता था। हाईवे से सटे एक घर चला गया था। ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है। तबीयत ठीक होने पर ही पूछताछ की जाएगी।