फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
(बस्ती)। बारिश के बीच प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। उसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराने पर सहमति व्यक्त करते हुए सुलह कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे के रहने वाले युवक का कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कई बार सूनसान जगहों पर मिला करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात हल्की बारिश के बीच युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया।
दोनों मिलने की भनक युवती के परिजनों और गांव के लोगों को लग गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ कर जमकर पीटा। उसके बाद उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी को लेकर अपने साथ चली गई। दुबौला के चौकी के प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें