फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान

Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के तमाम गांवों में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। गांवों में बंदरों का झुंड मकान की छतों व गलियों में घूम रहा है। बंदरों के डर से लोग छत पर जाना भी बंद कर दिए हैं। बंदर खेतों में उगाई सब्जियों को भी नष्ट कर दे रहे हैं। इनके डर से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को अभिभावक अकेला नहीं जाने देते हैं। क्षेत्र के तिवारीपुर, उपाध्यायपुरा, बैरागल, बेदपुर, गौरा, शुकुलपुरा, मिश्रौलिया, नचना, गुलौरी आदि गांवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीण राम प्रकाश, बेचन राम ,राम चन्द्र, सुखदेव उपाध्याय, रमाशंकर साहू , अरिमर्दन आदि का कहना की बंदरों की संख्या इधर ज्यादा बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें