बहादुरपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेइली में अब नया ग्राम पंचायत सचिवालय और डॉ. आंबेडकर बौद्ध विहार बनकर तैयार हो गया है। सांसद रामप्रसाद चौधरी मंगलवार को इसे पंचायत को औपचारिक रूप से सौंपेंगे। ग्राम पंचायत बेइली के प्रधान शेर मोहम्मद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंचायत ने ओडीएफ प्लस में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 अप्रैल 2025 को उन्हें सम्मानित किया था। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के विकास के लिए तीस लाख रुपये भी प्रदान किए गए थे। संवाद