फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक हेक्टेयर में आयुष वन व ग्रामसभा में स्थापित होगा ग्राम वन

Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मंडल में इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र में सघन पौधरोपण के दृष्टि से नंदनवन की स्थापना की जाएगी। एक हेक्टेयर क्षेत्र में आयुष वन भी स्थापित होगा, जिसमें औषधीय पौधे रोपित किए जायेंगे। प्रत्येक ग्रामसभा में ग्रामवन की स्थापना होगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने सभी मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बस्ती में 39,58,620, संतकबीरनगर में 29,18,040 तथा सिद्धार्थनगर में 41,36,960 पौधरोपण का लक्ष्य है। इसके लिए चिह्नित स्थलों, गड्ढों की खोदाई एवं सिंचाई व्यवस्था की जानकारी संबंधित प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराएं। प्रभागीय वनाधिकारी से संपर्क कर निर्धारित नर्सरी से पौधे प्राप्त करें व निर्धारित स्थल तक समय से उपलब्ध कराएं। प्रत्येक स्थल पर स्मार्ट फोन से अक्षांश एवं देशांतर सहित फोटोग्राफी की व्यवस्था कराएं। इस कार्य में स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लें। जिला वृक्षारोपण समिति की ओर से 30 सितंबर तक पौधरोपण स्थलों का निरीक्षण एवं पौधों की जीवंतता का सत्यापन किया जाएगा।


यहां है पौधों की उपलब्धता
मंडलायुक्त ने बताया है कि बस्ती के 14 ब्लाक में 28 पौधशालाओं में 64,51,583, संत कबीर नगर के 09 ब्लाक के 22 पौधशालाओं में 40,32,000 तथा सिद्धार्थनगर के 14 ब्लाक के 28 पौधशालाओं में 59,91,710 पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें