फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौपाल में डीएम के नहीं पहुंचने से ग्रामीण हुए निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
- पूरापिरई में अव्यवस्था देखकर बीडीओ ने सचिव और रोजगार सेवक को लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गांव की समस्या गांव में समाधान अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत चिलमा परसन में आयोजित चौपाल में डीएम के आने की सूचना पर 12.00 बजे से ही ग्रामीण पहुंचने लगे। डीएम चौपाल में नहीं पहुंचीं। इससे निराश ग्रामीणों की शाम करीब 4.00 बजे सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने समस्याएं सुनीं।
बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत पूरापिरई व पड़री में बीडीओ राजेश सिंह ने समस्याएं सुनीं। दोपहर करीब 12 बजे पूरापिरई पहुंचे बीडीओ ने चौपाल में अव्यवस्था देखकर नाराजगी जाहिर की। ग्राम पंचायत में उन्होंने मनरेगा से कराए गए मिट्टी के कार्यों के लिए सचिव राजेंद्र प्रसाद व रोजगार सेवक जयसिंह से पूछताछ की, तो दोनों जानकारी नहीं दे पाए। दोनों को फटकार लगाते हुए जानकारी दुरुस्त रखने की हिदायत दी। पड़री में किसान सम्मान निधि न मिलने का मामला छाया रहा। कृषि विभाग के रामकृष्ण शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायत में 332 सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, जिनमें से 29 के खाते आधार से लिंक नहीं हैं। इसी कारण योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एडीओ आईएसबी संतोष कुमार, अरशद अली, सुनील चौधरी, शिवशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत जयविजय व कराहपिठिया में बीडीओ ने समस्याएं सुनीं। नलकूप, जल निगम, राजस्व, विद्युत, खाद्य, समाज कल्याण विभाग से कोई प्रतिनिधि चौपाल में हिस्सा नहीं लिया। चौपाल में वृद्धा व विधवा पेंशन, सम्मान निधि, शौचालय, पानी निकासी आदि समस्याएं ग्रामीणों ने उठाईं। चौपाल में बैठने के लिए कुर्सियां कम पड़ने पर बीडीओ ने सचिव व प्रधान को फटकार लगाई।
मौके पर बीओ अरुण कुमार पांडेय, एडीओ शैलेंद्र कुमार राय, एडीओ पंचायत गिरजेश श्रीवास्तव, कमलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें