बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक में परिषदीय स्कूल में बेंच पर सोते हुए एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कक्षा में आराम कर रहे शिक्षक का वीडियो किसी गांव वाले ने मोबाइल से बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने वीडियो का संज्ञान लिया है। बताया कि शिक्षक नवीन कुमार का वेतन रोकने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र के परसा पुरई प्राथमिक विद्यालय का वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। साथ ही गूगल मैप से एक फोटो खींच कर भी वायरल किया गया। यह वीडियो क्षेत्र के किसी ग्रामीण ने बनाया है। संवाद