फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएचसी हरदी में कबाड़ बेचने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीएचसी गौर के अधीन संचालित पीएचसी हरदी में कबाड़ बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल के अंदर से एक व्यक्ति निष्प्रयोज्य हो चुके उपकरण को लेकर आता दिख रहा है। ठेले पर लाद रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पीएचसी अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में आ जाती है। इस बार अस्पताल के भीतर रखे लोहे समेत अन्य उपकरण से जुड़ा है। एक व्यक्ति को बुलाकर उपकरण निकलवाया जा रहा है। ठेले पर लादकर उसे बाहर ले जाया गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने कहा कि बिना नीलामी के निष्प्रायोज्य हो चुके उपकरण की बिक्री नहीं की जा सकती है। इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें