फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिस्टल लोड करते वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 25 Apr 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र के एक युवक का फिल्मी अंदाज में पिस्टल में कारतूस लोड करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बैक ग्राउंड में भोजपुरी गीत सुनाई दे रहा है। किसी ने वह वीडियो अपने बस्ती पुलिस और डीआईजी को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को ढूंढ रही है। थाना प्रभारी मुंडेरवा अरविंद शाही ने बताया कि जांच में पाया गया है कि वह वीडियो कुछ महीने पुराना है। जिसे उसमें दिख रहे युवकों के विपक्षियों ने अब वायरल किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

यह वीडियो ट्विटर पर हर्षित नाम के युवक ने 22 अप्रैल को दिन में दो बजे पोस्ट किया था। वीडियो में काले रंग की लाइसेंसी जैसी दिखने वाली पिस्टल की मैगजीन लोड करते दिख रहा है। साथ में एक अन्य युवक भी खड़ा है। वीडियो में एक गाना बज रहा है जिसके बोल पिस्टल से महंगा तोर...लाइब...बज रहा है। एसएचओ के मुताबिक जांच में पाया गया कि थानाक्षेत्र के कुरियार गांव में यह वीडियो बनाया गया था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें