शादी में हुई फायरिंग का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
कलवारी। थानाक्षेत्र के कुसौरा बाजार में शादी समारोह के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि एक नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्घ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक लाइसेंसी असलहाधारक की पहचान की जा चुकी है। चार अन्य की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, इसी थानाक्षेत्र के मकदूमपुर निवासी अरशद खान का बुधवार को निकाह था। कुसौरा बाजार में बरात गई थी। आरोप है कि वहां पर कासिम खां के लाइसेंसी रिवाल्वर से उनके नाती (बेटी के बेटे) इब्राहिम ने फायरिंग की। उसे देखकर चार अन्य बंदूकधारियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया। संवाद