हर्रैया (बस्ती)। मुकामी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले बाइक छावनी क्षेत्र के खान कला गांव से चोरी हुई थी।
छावनी कस्बे के रहने वाले दिलीप कुमार कसौधन की बाइक 21 जुलाई को चोरी हुई थी। दिलीप कुमार ने छावनी थाने में बाइक चोरी का केस दर्ज कराया था। मंगलवार की दोपहर में हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरीलाल निवासी मुरादीपुर कुंवर नगर को बाइक सहित गिरफ्तार किय। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। इसके पहले भी वह कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। संवाद