बस्ती। जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 04 मोबाइल बरामद किया। एसएचओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से दो महीना पहले, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच से और अन्य मोबाइल को भी ट्रेन से ही चोरी किया था। ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में चोरी से मुझे लगभग 55 हजार नगद और दो मोबाइल मिला था। जिसमें से 23 सौ रुपये भी बरामद किए गए। संवाद