गांधीनगर बाजार में बीच सड़क पर खड़े वाहन संवाद
बस्ती। गांधीनगर बाजार में सड़क और पटरियों पर अतिक्रमण के चलते शुक्रवार को वाहन जाम के चलते रेंगते दिखे। इससे राहगीर परेशान हुए।
राहगीरों ने बताया कि बीच सड़क पर ही वाहन को लोग आड़ा-तिरछा खड़ा कर दे रहे हैं। इससे जाम लग जा रहा है। बाजार में शॉपिंग करने आ रहे लोग भी परेशान हैं। गांधीनगर चौकी के पास सड़क जाम हो जा रही है। इससे वाहनों की रफ्तार दिन में थम जा रही है। संवाद