फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चुनाव के लिए वाहन तय, पास के लिए अधिकारी नामित

Tue, 25 Apr 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में प्रचार-प्रसार, मतदान एवं मतगणना दिवसों में वाहनों के पास निर्गत किए जाने हेतु अधिकारियों को नामित किया है। बताया कि निर्वाचन में प्रचार-प्रसार के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को 3, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को 2 तथा नगरपालिका एवं नगरपंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों के लिए 1-1 वाहन का संचालन प्रचार में सकते हैं। मतदान के लिए नगरपालिका व नगरपंचायत के अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों को 1-1 वाहन अनुमन्य होगा तथा नगरपालिका व नगरपंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों को कोई वाहन अनुमन्य नहीं होगा। मतगणना हेतु नगरपालिका व नगरपंचायत के अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों को 1-1 वाहन तथा नगरपालिका व नगरपंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों को कोई वाहन अनुमन्य नहीं होगा। वाहन पास को प्रत्याशियों को मूलरूप में वाहन के शीशे पर चस्पा किया जाय। अनुमति प्राप्त वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रत्याशी की ओर से झंडे एवं स्टीकर अन्य वाहनों पर नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वाहन पास के लिए यह अधिकारी हैं नामित
उप जिलाधिकारी सदर, मोबाइल फोन नंबर.-9454415903 को नगरपालिका, नगरपंचायत बनकटी, गायघाट, नगर, गनेशपुर एवं मुंडेरवा के लिए नामित किया गया है।
उप जिलाधिकारी हर्रैया मोबाइल नंबर.-9454415904 को नगरपंचायत हर्रैया, बभनान, कप्तानगंज तथा उप जिलाधिकारी रूधौली, मोबाइल नंबर.-9454415906 को नगरपंचायत रूधौली के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें