फल उत्कृष्टता केंद्र तैयार कर रहा पांच प्रकार के टमाटर व तीन प्रकार के बैगन के पौधे
- हाईटेक नर्सरी में तैयार सब्जियों के पौधे किसानों के बीच लोकप्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इंडो-इस्राइल साझा कृषि परियोजना के तहत बंजरिया में स्थापित फल उत्कृष्टता केंद्र की हाईटेक नर्सरी में करीब डेढ़ दर्जन प्रकार की सब्जियों की पौधे तैयार किए गए हैं। इसमें पांच प्रकार के टमाटर, तीन प्रकार के बैगन, शिमला मिर्च, पतली मिर्च आदि सब्जियों की पौधे लगभग तैयार हैं। नर्सरी में पहली बार हरे बैगन के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। अगले हफ्ते से बागवानी करने वाले किसानों में इसका वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, फल उत्कृष्टता केंद्र किसानों को फल व सब्जियों की पौधे उपलब्ध कराता है। केंद्र परिसर में स्थापित हाईटेक नर्सरी में तैयार यह पौधे निरोगी होने के साथ अधिक पैदावार देने में सक्षम मानी जाती है। नर्सरी में तैयार पौधे किसानों के बीच लोकप्रिय हैं।
केंद्र के प्रभारी अधिकारी अनीश श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार हरे बैगन के भी पौधे तैयार किए गए हैं। बाजार में इसका रेट अधिक मिलता है। इसके अलावा शिमला मिर्च, फूल गोभी, बंद गोभी, गांठ गोभी, ब्रोकली, पांच प्रकार के टमाटर, लंबा, गोल व हरा बैगन व पतली तीखी मिर्च की पौधे तैयार किए जा रहे हैं। सभी प्रकार की सब्जियों की पौधे किसानों को दो रुपये की दर दी जाएगी।
...
मनपसंद बीज देकर पौध तैयार करा रहे 15 किसान
जिले में सब्जी उत्पादक किसानों के बीच इस्राइल तकनीक से तैयार सब्जियों के पौधे की लोकप्रियता बढ़ी है। पिछले साल करीब 55 किसानों ने खुद का बीज देकर पौधे तैयार कराए थे। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पंकज मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार अब तक 15 किसानों ने बीज देकर पौधे तैयार कराए हैंं।
...
कोट
प्रतिष्ठित कंपनियों के उन्नतशील प्रजाति के बीजों से पौधे तैयार किए जा रहे हैं। पिछली बार 4.50 लाख पौधे तैयार कर किसानों में वितरित की गई थी। इस बार करीब 6 लाख पौधे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
-डॉ. वीरेंद्र यादव, संयुक्त निदेशक, उद्यान