बस्ती। श्रावणी उपकर्म एवं वेद प्रचार कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाज नई बाजार में सामवेद के मंत्रों के यज्ञ से हुआ। स्वामी दयानन्द विद्यालय सुर्तीहट्टा में आयोजित अभिभावक गोष्ठी में आचार्य बृजेश ने अभिभावकों से संवाद किया।
विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के उत्तरदायित्व विषय पर मार्गदर्शन किया। आचार्य बृजेश ने कहा कि बच्चों को संस्कारित व कुशाग्रबुद्धि बनाने के लिए उन्हें आस्तिक बनाना चाहिए। कहा कि वेद दुनिया में रहने का तरीका भी सिखाते हैं। पं. राम मगन ने भजनोपदेश में कहा कि यजुर्वेद के मंत्र जीवन में सोलह संस्कारों को धारण करने की प्रेरणा देते हैं। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार ने कहा कि बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी, जिसमें योगेश्वर श्रीकृष्ण का चरित्र सुनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आदित्यनारायण गिरि ने किया। संवाद