फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेल दिवस पर शुरू होंगी विविध प्रतियोगिताएं

Tue, 26 Aug 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 29 अगस्त से अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खेल दिवस के दिन शुरू आयोजन 31 अगस्त तक चलेगा। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 14 वर्षीय तक के बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त को सुबह 10 बजे से, इसी दिन जूनियर हैंडबाल बालिका जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। जबकि जूनियर एथलेटिक्स बालक/ बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को होगा। बताया कि इसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यालय एवं क्लब की टीमों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण पत्र या आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ 29 अगस्त को सुबह 9. 30 बजे क्षेत्रीय खेल कार्यालय में उपस्थित होकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें