फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाराणसी के परिवार की कार गन्ना लदे ट्राले से भिड़ी, चार घायल

Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया में हादसे का ​शिकार हुई कार
विज्ञापन
हर्रैया। हर्रैया फ्लाईओवर पर अयोध्या लेन में गोरखपुर से लखनऊ जा रही कार गन्ना लदे ट्राले में पीछे से जा टकराई। दुर्घटना के बाद हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। कार चालक अंदर फंस गया, जिसे करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस निकाल पाई। दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दर्शननगर मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद निवासी देवेंद्र शर्मा परिजनों के साथ गोरखपुर में शादी सामारोह से लौटकर लखनऊ जा रहे थे। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हर्रैया फ्लाईओवर पर कार आगे चल रहे गन्ना लदे ट्राले में पीछे से जाकर टकरा गई। कार में तीन महिलाओं व दो बच्चों समेत सात लोग सवार थे। दुर्घटना में कार चला रहे देवेंद्र शर्मा कार के अंदर फंस गए थे। कार में बैठी दीपिका शर्मा (32) व उनका पुत्र विवेक (10) निवासी गौसाबाद कैंट वाराणसी व रीता शर्मा (43) पत्नी रमेश शर्मा निवासी द्वारका नजफगढ़ नई दिल्ली घायल हो गईं। लोगों की सहायता से घायल महिलाओं व बच्चे को सीएचसी भेजा गया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर एक लेन पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें