फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समय से पहले पहुंची वंदे भारत, सात मिनट तक रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन का सफर सुहावना है। यह एक स्टॉपेज से दूसरे स्टॉपेज तक समय भीतर पहुंचा रही है। लग्जरी सुविधा में यात्रा कर समय रहते गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्री खुश हो जा रहे हैं। इसीलिए महंगे किराए के बाद भी यह यात्रियाें की पहली पसंद बनती जा रही है।
विज्ञापन

तीसरे दिन मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन बस्ती रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 6.52 बजे से पांच मिनट पहले प्लेटफाॅर्म नंबर-एक पर पहुंच गई। इस ट्रेन की समयबद्धता को देख यात्री खुश हो गए। ट्रेन के पहुंचते ही यात्री अपनी कोच की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही क्षण बाद सभी लोगों ने निर्धारित स्थान प्राप्त कर लिया। इस दौरान बस्ती रेलवे स्टेशन से कुल 39 यात्री सवार हुए। इसमें एक्जीक्यूटिव क्लास के दो और चेयरकार के 37 यात्री शामिल रहे।
इस नई ट्रेन से सफर करने का उत्साह यात्रियों के चेहरे पर साफ झलक रहा था। पहले पहुंचने के कारण यह ट्रेन सात मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद 6.54 बजे यह आगे के लिए रवाना हो गई। यात्रियों को पहली बार लगातार ऐसा देखने को मिल रहा है कि समय से पहले यह ट्रेन एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की दूरी तय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें