महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी के पास स्कूल से कंप्यूटर सहित कीमती सामान चोरी हो गया। स्कूल के प्रबंधक ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पिकौरा सानी गांव में हाईवे से सटा प्रताप स्पोर्ट्स नर्सरी स्कूल है। यहां पर चोरों ने एक टेलीविजन, दो कंप्यूटर सेट, एक लैपटाॅप, एक इनवर्टर और बैटरी आदि सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक टोनी दूबे को मंगलवार दोपहर 12 बजे तब हुई जब वह कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद