साईं मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुआ रामायण पाठ
बस्ती। ओम साईं धाम मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ का आयोजन हुआ। मंत्रोच्चार व पूजन के साथ शनिवार सुबह पाठ का शुभारंभ किया गया।
रामयाण पाठ अवध बिहारी पांडेय, अयोध्या धाम से आए पं. मोहित शास्त्री व पं. आकाश वैदिक ने किया। पाठ का समापन देर शाम को हवन के साथ हुआ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से पंजीकृत सांस्कृतिक दल रामभवन यादव एंड पार्टी व जोखूलाल यादव एंड पार्टी ने वाल्मीकि के जीवन को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, पुजारी त्रियुगी नारायण द्विवेदी, अध्यक्ष राजेंद्र मोदनवाल, रोहित शर्मा, किशन गुप्ता, राहुल शर्मा, दीपक श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। परशुरामपुर प्रतिनिधि ब्लॉक क्षेत्र के शांता देवी मंदिर परिसर श्रृंगीनारी व राजजानकी मंदिर मखौड़ा में वाल्मीकि जयंती मनाई गई। मखौड़ा धाम में बीडीओ रामरेखा सरोज व बीईओ श्याम विहारी ने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित किया वहीं, पुजारी सूरजदास आदि मौजूद रहे। श्रृंगीनारी में सुंदर कांड का पाठ हुआ। इस मौके पर लालजी पांडेय, जगदम्बा पांडेय, राजू पांडेय, दिनेश पांडेय, दीपू, लवकुश गुप्ता आदि मौजूद रहे।