हर्रैया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण के तहत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा वैष्णवी को बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए स्टेट बैंक शाखा का प्रबंधक बनाकर महिला सशक्तीकरण और बैंकिंग प्रक्रिया से परिचित कराया गया। शाखा प्रबंधक विनीत चौधरी ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य, महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर बनने के महत्व के साथ बैंकिंग क्रियाकलाप, बैंक की सुविधाएं, ब्याज दर और समूहों को दी जाने वाली सहायता योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दुनिया को अचंभित किया है, चाहे वह अंतरिक्ष हो या सेना में फाइटर प्लेन उड़ाना। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका उर्मिला पांडेय, भारतीय स्टेट बैंक फील्ड अफसर दिशांत श्रीवास्तव, राधिका जैन, लक्ष्मी त्रिपाठी, ममता देवी, मनोज, अंबिका प्रसाद, संध्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद