फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केंद्रों पर आज लगाया जाएगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शनिवार और बुधवार के दिन चलने वाले टीकाकरण सत्रों में प्रभावित हुए सत्रों के लिए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि शनिवार के दिन अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से आयोजित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा के चलते जनपद में 216 सत्र प्रभावित हुए थे। अब इन सत्रों को मंगलवार के दिन अभियान चलाकर पूरा किया जाएगा। शनिवार को 369 टीकाकरण सत्र शेड्यूल किया गया था, जिसमें 153 सत्र आयोजित हुए थे। जिले में संविदा पर करीब 50 प्रतिशत एएनएम कार्यरत हैं। यहां 426 एएनएम नियमित और संविदा पर तैनात हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें