बस्ती। शून्य से पांच साल, गर्भवती और किशोरियों के लिए चलाए जा रहे नियमित टीकाकरण अभियान में बदलाव किया गया है। बुधवार का सत्र होली के चलते स्थगित रहेगा। इस दिन का टीकाकरण सत्र छह मार्च को उसी समय पर चलेगा। डीआईओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि 367 केंद्रों पर अभियान चलाकर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। इसके लिए सभी एमओआईसी को निर्देशित किया गया है। संवाद