गौर। ब्लाॅक के 52 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिससे नौनिहालों को शुरुआती शिक्षा से जोड़ने व उनके स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों में जागरुकता नहीं आ पा रही है।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉक क्षेत्र में 221 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित हैं। जिसमें 35 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 19 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 26 सहायिकाओं के पद रिक्त चल रहे हैं। सात मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर किसी की तैनाती ही नहीं है। जिससे शासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं नौनिहालों व अभिभावकों तक नहीं पहुंच पा रही है। जानकारी के अनुसार, करनपुर ,इटबहरा, शाहबाजपुर, सिंगही, पिरैला, पैकोलिया पाली, मुस्लिम पैकोलिया, पूरा पैकोलिया, बड़ोखर, इटाहिया, केसरई, सिधारीजोत आदि पंचायतों में पद रिक्त चल रहे हैं।
सीडीपीओ गीता सिंह ने बताया कि रिक्त चल रहे पदों की जानकारी सभी उच्चाधिकारियों को है। आस-पास के केंद्रों की कार्यकर्ता व सहायिका की मदद से व्यवस्था कर संचालन किया जा रहा है।