बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, लहराया परचम
प्रबंध तंत्र ने विद्यार्थियों की थपथपाई पीठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में हाईस्कूल के सीबीएसई बोर्ड के परिणाम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परिणाम के बाद बच्चों ने जहां खुशी मनाई वहीं स्कूलों में भी बच्चों को हाथों-हाथ लिया गया। लिटिल फ्लावर में मेधावियों को विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने पीठ थपथपा कर आशीर्वाद दिया। विद्या पांडेय स्मृति शैक्षिक संस्थान के पंजीकृत 93 छात्रों में से 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किया। आयुष पांडेय ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आदित्य शुक्ल, आयुष शुक्ला, दीपांशी सोनी, मृत्युंजय मिश्र, तरुण कांत मिश्र, गौरी पांडेय, रिया सिंह, अभय गुप्ता, मो. इब्राहिम, अभ्युदय तिवारी, श्वेता बरनवाल, अंकिता पटेल ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। छात्रों की सफलता पर संस्थान के चेयरमैन प्रदीप पांडेय व प्रबंधक डॉ. चंद्रप्रभा पांडेय प्रधानाचार्य राजेश मिश्र ने उज्जवल भविष्य की कामना की। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार सीडीए मथौली के इंटर की परीक्षा में छात्र सुबोध मिश्र, सुधीर निषाद, निधि मिश्रा, विनय विश्वकर्मा, नवीन चौधरी, संदीप निषाद ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं हाईस्कूल में शुभेन्द्र मणि त्रिपाठी, वैष्णवी, नम्रता कसौधन, रिया यादव, रजिया खान, राशिदा नौशीन, महक पांडेय एवं संस्कार मिश्र ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बच्चों को मिठाई खिलाकर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद पाल व डॉ. अरुणा सिंह पाल ने बच्चों को शाबाशी दी।