फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर बल्ली लदी पिकअप पलटने से दो मजदूरों की मौत, पांच घायल

Thu, 18 Jan 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर से बल्ली लादकर अयोध्या जा रही पिकअप कोतवाली थानाक्षेत्र के पटवा धर्मकांटा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बल्ली के ऊपर बैठे दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। इस दौरान आधा घंटा गोरखपुर- लखनऊ लेन बाधित रहा है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डीसीएम को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले खजनी थानाक्षेत्र के कोठा निवासी शिवकरन व राजेश मिश्र, सरया तिवारी निवासी बेंचू, रामराज, सचिन, चंद्रकेश और राजू निवासी सरया थाना खजनी गोरखपुर से पिकअप पर लकड़ी की बल्ली लादकर अयोध्या जा रहे थे।
फोरलेन पर अमहट पुल के निकट कोतवाली थानाक्षेत्र के पटवा धर्म कांटा के पास ओवरब्रिज पार करते ही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप के ऊपर बैठे शिवकरन व राजू की मौत हो गई,जबकि अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। घटना के चलते हाईवे पर आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की कतारें लग गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से डीसीएम को हाईवे से हटाकर यातायात को बहाल कराया। कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के घर वालों को सूचना दी गई हैं, वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें