पीडब्लूडी नियमिक वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के नवनियुक्ति पदाधिकारियो का माला पहनाकर किया स्वागत
बस्ती। उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने जनपद शाखा के पदाधिकारियों का कार्यकाल अगले दो वर्ष तक बढ़ा दिया है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से अधीक्षण अभियंता बस्ती वृत्त लोनिवि को इस आशय का पत्रक भी सौंपा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह के अनुसार संगठन के जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पतिराम यादव, जनपद मंत्री अनिल कुमार का कार्यकाल सर्वसम्मति से दो वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जिला कार्यकारिणी में 25 पदाधिकारी और चार सदस्य शामिल हैं। संगठन ने कार्यकारिणी को दो वर्षों तक वैध बताया है। द्विपक्षीय वार्ता के लिए जिलाध्यक्ष और और मंत्री अधिकृत किए गए हैं। इस मौके पर चंद्र प्रकाश यादव, सीताराम, राम भवन चौधरी, सुभाष चंद्र, विनय प्रकाश आदि मौजूद रहे।