देवेंद्र व उमाशंकर को मिला भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक
परिक्षेत्र के नौ पुलिसकर्मियों को मिला राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गणतंत्र दिवस पर बस्ती मंडल के नौ पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइंस में सभी को पदक प्रदान जाएगा।
गृह मंत्रालय भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से आईजी रेंज कार्यालय से संबद्ध निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्र और निरीक्षक उमाशंकर यादव को सम्मानित किया गया है। उमाशंकर यादव सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर से संबद्ध हैं। इसी तरह पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश स्तर से मंडल के सात पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न और सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया है। इनमें उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न सिद्धार्थनगर के इंस्पेक्टर वकील पांडेय को दिया गया।
सराहनीय शौर्य प्रदर्शन के लिए बस्ती के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पाठक, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से एसआई से संतकबीरनगर के एसआई जगदीश राय, सिद्धार्थनगर के हेड कांस्टेबल कमल कुमार, संतकबीरनगर के हेड कांस्टेबल विनय कुमार पांडेय और हेड कांस्टेबल राज कुमार प्रसाद को सम्मानित किया गया है।