फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी : गोरखपुर और बस्ती में नौ सॉल्वर गिरफ्तार किए गए

Wed, 28 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर/बस्ती। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (संवर्ग क) एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) की यूपीएसएसएससी की ओर से आयोजित पुनर्परीक्षा में मंगलवार को गोरखपुर और बस्ती में नौ सॉल्वर गिरफ्तार किए गए। इनमें से तीन बस्ती और छह गोरखपुर में पकड़े गए। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बस्ती में जीजीआईसी में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान जांच में दो सॉल्वर पकड़े गए। यहां देवरिया के आशीष चतुर्वेदी की जगह बिहार के पश्चिमी चंपारण का प्रकाश कुमार और देवरिया के ही सत्य प्रकाश गोंड की जगह बिहार के मधुबनी का मिथिलेश कुमार परीक्षा दे रहे थे। तीसरा सॉल्वर प्रद्मुम्न सिंह फार्मेसी कॉलेज में पकड़ा गया। यहां बिहार के नालंदा निवासी अजीत कुमार देवरिया के बरसीपार मिश्र निवासी अविनाश की जगह परीक्षा में शामिल हुआ था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर, गोरखपुर में सरस्वती शिशु मंदिर से प्रदीप कुमार, दयानंद इंटर कॉलेज से सौरभ सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, सरस्वती बालिका विद्यालय से विनोद कुमार, राहुल यादव और नेहरू इंटर कॉलेज से प्रवीन चौहान को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। संवाद &gt&gt प्रदेश भर में 87 पकड़े : पेज 9
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने सोमवार को भी तीन सॉल्वरों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें