फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कड़ी सुरक्षा में 26 और 27 को होगी यूपीएसएससी की परीक्षा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में यूपीएसएससी परीक्षा को लेकर प्रभारी डीएम डा.राजेश कुमार प्रतापति ने अ​धिका
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से दो साल पहले रद्द हुई ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा जिले के 26 केंद्रों पर 26 व 27 जून को होगी। परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी डीएम/सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति ने तैयारी की समीक्षा की।
विज्ञापन




बताया कि एडीएम कमलेश वाजपेयी को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। चार पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 11352 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। सभी कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक करके उन्हें परीक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दें जिससे परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जा सके। बताया कि चारों पालियों के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र सेट तैयार किए गए हैं। परीक्षा में किस प्रश्नपत्र सेट का प्रयोग किया जाएगा, इसकी सूचना परीक्षा शुरू होने के 6 घंटे पहले दिया जाएगा।

एडीएम/नोडल अधिकारी की उपस्थिति में परीक्षा के दिन प्रश्नपत्र की कोषागार से निकाला जायेगा। जिसे सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। कहा कि परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी को प्रथम पाली के लिए सुबह आठ से 9.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली के लिए दोपहर एक से 2.30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। उसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन




परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, आई पैड, पेनड्राइव, हार्डडिस्क, डेडाकार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, हाथ की घड़ी, एटीएम कार्ड, विद्युत सामाग्री या तार, ग्राफसीट, मानचित्र, स्लाइडरूल्स ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जायेगा अभ्यर्थी को जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, एक फोटोयुक्त आईडी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। बैठक में एसडीएमडी जीके झा, शैलेष दुबे, गुलाब चंद्र, आशुतोष तिवारी, आईओएस डी.एस. यादव सहित सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें