फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छठ घाट के पास पेड़ काटने पर हंगामा, काम रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। नगर पंचायत बनकटी के मोहननगर वार्ड स्थित बरंडा में छठ घाट के किनारे लगे हरे पेड़ों की कटान और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल ने वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को फोन कर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कटान और मिट्टी पटाई का काम रुकवा दिया। वहीं, बरंडा निवासी शीलमती ने अमजद खान के खिलाफ लालगंज थाने में तहरीर देकर पेड़ कटवाने, जमीन पर कब्जे और धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि विवाद का समाधान होने तक काम रोक दिया गया है। उन्होंने तहरीर वापस लिए जाने की बात कही, जबकि महिला ने वीडियो में तहरीर वापस लेने से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें