कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़े गांव के एक प्राइवेट स्कूल में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। स्कूल के संचालक दंपती पर क्षेत्रीय लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया जा रहा है। एसओ आलोक श्रीवास्तव, एसएसआई अनिल कुमार त्रिपाठी भी सूचना पर पहुंचे। संवाद