फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीजीआईसी में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, केडीसी में मारपीट

Fri, 12 May 2023 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

जीजीआईसी में वार्ड नंबर 15 पिकौरा दत्तूराय के पोलिंग बूथ संख्या 77 और 78 पर बुरका पहनी महिलाओं की लंबी लाइन थी। इस पर कुछ लोगों ने फर्जी मतदान होने की आशंका जताई। कुछ ही देर बाद केंद्र के बाहर समर्थकों का हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर भाजपा प्रत्याशी के पति अनूप खरे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने केंद्र के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
केडीसी में झड़प के बाद पहुंचे सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती शहर में मतदान के अंतिम दौर में शाम करीब साढ़े चार बजे दो मतदान केंद्रों पर हंगामा हो गया। हालांकि बाद में पुलिस बल की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में हुई। जीजीआईसी मतदान केंद्र के बाहर भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे के पति भाजपा नेता अनूप खरे ने फर्जी मतदान को लेकर आपत्ति जताई और धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर बाद अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर वह माने। वहीं केडीसी केंद्र के बाहर भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


जीजीआईसी में वार्ड नंबर 15 पिकौरा दत्तूराय के पोलिंग बूथ संख्या 77 और 78 पर बुरका पहनी महिलाओं की लंबी लाइन थी। इस पर कुछ लोगों ने फर्जी मतदान होने की आशंका जताई। कुछ ही देर बाद केंद्र के बाहर समर्थकों का हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर भाजपा प्रत्याशी के पति अनूप खरे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने केंद्र के बाहर धरना शुरू कर दिया। मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद भी मय दल बल पहुंचे। रिटर्निंग अफसर की मौजूदगी में पुलिस ने भाजपा नेता को समझा बुझाकर शांत किया। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने मतदान केंद्र के आसपास मार्च भी किया। भीड़ को वहां से हटा दिया गया।

वहीं केडीसी केंद्र के बाहर सभासद पद के भाजपा प्रत्याशी और सपा प्रत्याशी के समर्थक किसी बात को लेकर भिड़ गए। पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट भी हो गई। यहां शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस जब सक्रिय हुई तब लोग तितर बितर हुए। दोनों पक्षों की ओर एक दूसरे पर मारने पीटने का आरोप लगाया गया। घटना के कुछ ही देर बाद सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव भी पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल से सपा समर्थकों की ओर से मुकदमा दर्ज करने को कहा। फिलहाल कुछ देर के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें