फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर बच्चे को लापता करने का आरोप

Sat, 30 Dec 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में एक गर्भवती शुक्रवार की शाम भर्ती हुई। उसी दिन ऑपरेशन से बच्चा हुआ। चिकित्सक ने परिवार को जानकारी दी कि प्रसूता ने एक बच्चा जना है तो वह लोग भड़क गए।
विज्ञापन

परिवार के लोगो ने आरोप लगाया कि चिकित्सक व कर्मचारी ने एक बच्चे को लापता कर दिया है। क्योंकि अल्ट्रासाउंड में दो बच्चे दिखे थे। चिकित्सक ने आरोप को निराधार बताया है। ऑपरेशन के बाद बच्चे के पिता व आशा कार्यकर्ता को दिखा दिया गया था कि केवल एक ही बच्चा हुआ है। इस मामले को लेकर शनिवार को महिला अस्पताल में परिवार के लोगों ने हंगामा किया।
प्रसूता रेखा निवासी दुबखरा थाना नगर के पति रमेश कुमार ने इस संबंध में सीएमएस को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की है। रमेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हाेंने भर्ती हाेने से पहले दो अलग-अलग सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराया था। दोनों सेंटरों ने जुड़वा बच्चा होने की बात रिपोर्ट में कही है, मगर ऑपरेशन के बाद डॉक्टर केवल एक बच्चा होने की बात कह रहे हैं। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने एक बच्चे को लापता कर दिया।
विज्ञापन

इधर, महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव ने कहा कि प्रसूता के पति ने प्रार्थना पत्र दिया है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर ने बताया है कि ऑपरेशन के बाद प्रसूता के पति व आशा कार्यकर्ता को बुलाकर बच्चा दिखाया गया था। सीएमएस के मुताबिक मामला संवेदनशील है। ऐसे में प्रकरण की जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। सीएमओ की टीम इस प्रकरण की जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें