फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला मरीज को धक्का देने पर ओपेक हॉस्पिटल कैली में हंगामा

Mon, 09 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कैली अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के धक्का देने से महिला मरीज के गिरने के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
- हॉस्पिटल में मौजूद तीमारदारों ने भी गार्ड को पीटा
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही से क्षुब्ध होकर मरीज घर ले जाते समय हुआ विवाद
- पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ओपेक हाॅस्पिटल कैली में सुरक्षा गार्डों के महिला मरीज को धक्का देने के बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। महिला मरीज को जमीन पर पड़ा देख अस्पताल में मौजूद अन्य तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने गार्डों की भी पिटाई की। सूचना पर पुलिस पहुंची गई और किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार वाल्टरगंज के हर्दिया निवासी राम नाथ शुक्ला अपनी पत्नी राज कुमारी का इलाज कराने रविवार को ओपेक हॉस्पिटल कैली गए थे। पेट दर्द और पेशाब की समस्या के कारण डॉक्टर ने वहां उनकी पत्नी को भर्ती कर लिया गया। मगर, ढंग से इलाज न होने व स्टाफ के लापरवाही बरतने से क्षुब्ध होकर शाम करीब चार बजे बिना डिस्चार्ज कराए राम नाथ शुक्ल को लेकर घर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सुरक्षा गार्डों ने उन्हें वार्ड से ले जाने से रोक दिया। इसे लेकर गार्डों और तीमारदारों में तकरार होने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान अमित यादव नाम के एक गार्ड ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ीं। यह देख अस्पताल में मौजूद तमाम तीमारदारों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि गार्डों को भी कुछ लोगों ने पीट दिया। मामला बढ़ने से पहले पुलिस पहुंच गई। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों को समझ-बुझाकर शांत करा दिया गया। मरीज को डिस्चार्ज करवाकर घर भेज दिया गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें