फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूपी बोर्ड के प्रश्नपत्र जिला मुख्यालय पर पहुंचे

Fri, 16 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर भेज दी गई हैं। बृहस्पतिवार को प्रश्नपत्र भी जिले में पहुंच गए। एसडीएम आशुतोष तिवारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की निगरानी में पुलिस सुरक्षा में जीआईसी में प्रशनपत्रों को रखवाया गया। प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखवाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर दो स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। एक में प्रश्नपत्र तो दूसरे में उत्तर पुस्तिकाएं रखी जाएंगी। स्ट्रांग रूम के डबल लॉक की तीन चाबी होगी। एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक, दूसरी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और तीसरी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होगी। प्रश्नपत्र वाले स्ट्रांग रूम की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने बताया कि प्रश्नपत्र प्राप्त हो गए हैं। इन्हें जिला मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है। जांच के बाद प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें