फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूपी बोर्ड परीक्षा की तीन स्तर पर होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलीबार काॅपियाें की रहेगी नबंरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा केंद्रों की तीन स्तर पर निगरानी होगी। केंद्रों पर किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी।
जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 401 विद्यालय हैं। इसमें 22 राजकीय, 70 वित्त पोषित व 309 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। 78 हजार 206 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 42 हजार 306 और इंटर के 36 हजार 274 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। क्षेत्रीय अपर सचिव ने डीआईओएस से केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की जानकारी मांगी है। ताकि सभी केंद्रों से जुड़कर वेबकास्ट से निगरानी की जा सके। केंद्राध्यक्षों की सूची भी मांगी गई है है। पहले डीआईओएस और प्रदेश मुख्यालय स्तर पर निगरानी होती थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला ने बताया कि नकल रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इससे नकल माफिया कॉपियों को बदल नहीं पाएंगे। इस बार क्षेत्रीय कार्यालय से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


...
कलरफुल होंगी कॉपियां

इस साल उत्तर पुस्तिकाओं में सुरक्षा मानकों को और बढ़ा दिया गया है। पहली बार ''''अ'''' उत्तर पुस्तिका के अंदर पन्नों पर नंबरिंग की गई है। साथ स्टेपलर हटाकर सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिका होगी जिससे अंदर के पन्नों की अदला-बदली की आशंका पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। हाईस्कूल की ''''अ'''' उत्तर पुस्तिका डार्क ब्राउन रंग एवं ''''ब'''' कॉपी डार्क वायलट रंग की होगी। इंटरमीडिएट की ''''अ'''' उत्तर पुस्तिका डार्क मजेंटा पिंक रंग और ''''ब'''' उत्तर पुस्तिका डार्क लाल रंग की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें