बस्ती। जेल में निरुद्ध एक मनबढ़ कैदी की ओर से मुकदमे के वादी पक्ष को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र की मूड़घाट निवासी शिवांगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जेल में निरुद्ध रंजीत निवासी सिकटा थाना वाल्टरगंज ने उन्हें 30 मार्च को शाम 6:44 बजे मोबाइल नंबर 9289372099 से उनके मोबाइल पर फोन करके धमकी दिया है। कैदी ने कहा कि मुकदमे में सुलह कर लो। यदि मेरे पक्ष में बयान नहीं होगी तो तुम्हारे इकलौते भाई जान से खत्म कर दूंगा। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके संबंधित आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद