फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिवार गया था नोएडा, इधर चोर जेवरात समेत 15 लाख के सामान उठा ले गए

Sun, 03 May 2026 04:38 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

दयालपुर निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने नगर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 12 अप्रैल को अपने परिवार के साथ नोएडा गए थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था और मकान की देखरेख की जिम्मेदारी गांव के छोटेलाल गुप्ता को सौंपी गई थी। आरोप है कि 30 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे दक्षिण दिशा में स्थित बाउंड्री गेट को तोड़ा और घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
घर में चोरी हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने बाउंड्री गेट तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।

विज्ञापन

दयालपुर निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने नगर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 12 अप्रैल को अपने परिवार के साथ नोएडा गए थे। घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था और मकान की देखरेख की जिम्मेदारी गांव के छोटेलाल गुप्ता को सौंपी गई थी। आरोप है कि 30 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे दक्षिण दिशा में स्थित बाउंड्री गेट को तोड़ा और घर में प्रवेश किया।

इसके बाद उन्होंने सभी कमरों के ताले तोड़ दिए और आलमारियों, बक्सों तथा बैगों को खंगाला। चोरों ने सोने की चेन, झुमके, अंगूठियां, मंगलसूत्र सहित चांदी के बर्तन, कमरबंद और पायल जैसे जेवरात चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, लगभग 40 हजार रुपये नकद, एक एलईडी टीवी, प्रेस, लगभग 50 किलो चावल और 60 किलो सरसों भी चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार, कुल नुकसान लगभग 15 लाख रुपये का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें