फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत सचिवों व पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। ब्लॉक सभागार कुदरहा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जीरो पॉवर्टी परिवारों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से ग्राम सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पात्र युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने कहा कि सचिव एवं पंचायत सहायक प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करें और ग्राम पंचायतों में पात्रता के आधार पर युवाओं का चयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षक सीएम युवा फेलो अर्जुन गौतम, शाखा प्रबंधक गायघाट सुमित कुमार एवं डीपीएमयू प्रमोद कुमार ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर चार वर्ष तक शत-प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं गारंटी मुक्त ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें