फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरुक

Sat, 27 Sep 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। मिशन शक्ति महिला सम्मान, स्वाभिमान एवं स्वावलंबन जागरूकता अभियान 5.0 के तहत शुक्रवार को किसान इंटर काॅलेज भानपुर में सोनहा थाना पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को आपात स्थिति में बिना भय या संकोच के पुलिस की मदद लेने की जानकारी दी गई। इसके तहत डायल 112, 102, 108, 1076 और 1090 सहित पुलिस और मेडिकल हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमजान अली, जय प्रकाश त्रिपाठी, महिला आरक्षी मंजु यादव, और एंटी रोमियो टीम से कंचन मिश्रा सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. अनिल कुमार राय एवं सभी शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें