कुदरहा क्षेत्र के अमानाबाद से मसुरिहा संपर्क मार्ग टूटी पुलिया के बगल से जाते राहगीर
लालगंज। क्षेत्र के खाखरा अमानाबाद से मसुरिहा मार्ग पर राजकीय ट्यूबवेल के पास स्थित पुलिया टूट गई हैए जिससे राहगीरों व स्कूली बच्चों को आने9जाने में कठिनाई हो रही है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि विधायक निधि वित्तीय वर्ष 2015-16 में करीब तीन लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण कराया गया था। मार्ग से मेहनौना, टिटिहरी, विजवलिया, तिघरा, माधवपुर, अमरौना सहित करीब दर्जनभर गांवों के लोग आते जाते हैं। पुलिया टूटने से सबसे ज्यादा समस्या स्कूल के वाहनों को होती है।
स्थानीय निवासी राजू सिंह, राम गोपाल सिंह, बृजेश चौधरी, परमात्मा चौधरी, संजय गोस्वामी, जितेंद्र गोस्वामी, गंगा प्रसाद यादव आदि ने बताया कि लोगों को बाजार, ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।