फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू वाहन ने मारी टक्कर, अधेड़ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे पर बुधवार की देर शाम सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को अयोध्या की तरफ की आ रहे बेकाबू वाहन ने संसारीपुर चौराहे पर टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के महादेवरी गांव निवासी गोपाल कृष्ण शुक्ला (55) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें