महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के हाईवे पर महराजगंज कस्बे के हनुमान मंदिर के सामने लखनऊ से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी प्रदीप यादव (35), चित्तौड़ निवासी भावना (32) पत्नी समिद और समिद (36) कार से गोरखपुर जा रहे थे। महराजगंज के पास हादसा हो गया। चौकी पुलिस और एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम पहुंची। घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के समय कार का एयरबैग खुल जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। संवाद